शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है.

किशनगंज किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के टीम ने ब्लॉक चौक से जांच के दौरान 4.37 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक और रामपुर चेक पोस्ट से 750 मिलीग्राम शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी ओर उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड स्थित मलाह बस्ती में छापेमारी कर 9.2 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चारों युवक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >