कार से चार लाख 41 हजार 870 रुपए जप्त

किशनगंज शहर के फरिंगगोला चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 4 लाख 41 हजार 870 रुपए नगदी जप्त किया है.

फरिंगगोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने की कारवाही किशनगंज.आदर्श आचार संहिता के तहत किशनगंज शहर के फरिंगगोला चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 4 लाख 41 हजार 870 रुपए नगदी जप्त किया है. कार्रवाई मंगलवार की रात की गई है. पश्चिम बंगाल के दालकोला के रहने वाले व्यक्ति से रुपए जप्त किए गए है. जांच में संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस की टीम फरिंगगोला चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी तभी पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार सवार को रुकवाया गया. कार की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कार से रुपए बरामद किए गया. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. पुलिस टीम के द्वारा राशि से संबंधित वैध कागजात या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद राशि को जप्त कर किशनगंज थाना लाया गया. जब्त राशि को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी थी. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के मद्देनजर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में चेक पोस्टों में वाहन जांच अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई. वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >