पहाड़कट्टा किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के पोठिया प्रखंड का शनिवार को सामान्य प्रेक्षक मनोज कुमार मीणा ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. प्रेक्षक ने टीपीझाड़ी, चिल्हामारी, कस्बा कलियागंज, नौकट्टा, सोनापुर, गिल्हाबाड़ी सहित पंद्रह मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान बीडीओ मो आसिफ, सीओ मोहित राज,थानाध्यक्ष अंजय अमन द्वारा की गई चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की गयी. उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान बिजली, पेयजल, शौचालय, व्हीलचेयर और सुरक्षा व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाओं की जांच की गयी. प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए. प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों और सेक्टर पदाधिकारियों को समय पर व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए. उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के दिन सहज और सुरक्षित वातावरण मिले और अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. बता दें कि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या-54 में कुल 347 मतदान केंद्रों पर आगामी 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
