भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए किया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न कराना है,

-विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च,संदिग्ध पर कड़ी नजर पहाड़कट्टा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन पूरे एक्टिव मोड में है. चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पोठिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अंजय अमन ने स्थानीय पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर पोठिया बाजार,रेलवे स्टेशन होकर चिल्हामारी से पोठिया चौक होकर गुजरा. इसमें स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने इस फ्लैग मार्च के माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की. थानाध्यक्ष श्री अमन ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और चुनाव के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे है. उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास पैदा करना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न कराना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी तरह की अफवाहों या गलत सूचनाओं से बचें. उल्लेखनीय है कि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या-54 में 347 मतदान केंद्रों पर आगामी 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. जिसकी सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >