ठाकुरगंज एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ठाकुरगंज पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. इस मौके पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी,अपर थानाध्यक्ष नवनीत कुमार उपस्थित थे. यह फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न इलाकों से होते हुए एनएच 327 ई और सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाला गया. नगर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र के आधे दर्जन स्थानों पर छापेमारी भी की गई है. दर्जनों लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ा गया. नगर क्षेत्र में बिना कागजात के चार पहिया वाहन को संयुक्त टीम ने जब्त किया है. एसडीपीओ टू ने बताया कि रात्रि समय सड़क से लेकर अन्य स्थानों पर अवेध नशे,शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हेतु विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई थी.
सीमावर्ती क्षेत्र निकाल गया फ्लैग मार्च
रात्रि समय सड़क से लेकर अन्य स्थानों पर अवेध नशे,शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हेतु विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई थी.
