योग्य 77 बाल श्रमिकों को अनुदान राशि की दी जानकारी

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में राज्य कार्य योजना के तहत गठित जिला टास्क फोर्स के सदस्यों ने भाग लिया. श्रम अधीक्षक द्वारा बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के अंतर्गत कुल 226 विमुक्त बाल श्रमिकों में से योग्य 77 बाल श्रमिकों को कैश कंपोनेंट के तहत प्राप्त अनुदान राशि भुगतान की जानकारी दी गई. साथ हीं नन कैश कंपोनेंट के तहत लंबित मामलों से भी अवगत कराया गया. इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित सदस्यों को अविलम्ब पात्र बाल श्रमिकों एवं उनके अभिभावकों को नन कैश कंपोनेंट के तहत आच्छादित कराने हेतु निदेशित किया. इस अवसर पर जिला बाल श्रम टास्क फोर्स के सभी सदस्य तथा एनगोज के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >