एचपीवी से बचाव के लिए पांच किशिरियों को लगाया गया टीका

Five teenagers were vaccinated against HPV

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शुक्रवार को गार्डासिल टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत पांच किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) से बचाव के लिए टीका लगाया गया. यह टीकाकरण कार्यक्रम किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई. इस दौरान बीसीएम वकील अहमद, बीईई अभिषेक कुमार, बीएचएम सहित एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गार्डासिल टीका किशोरियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एचपीवी संक्रमण से बचाव करता है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका दिलवाएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके. कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता पर भी जोर दिया गया. किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण व नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही टीकाकरण के बाद आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किशोरियों को सुरक्षित करना है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और अधिक से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा. कार्यक्रम शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिससे स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और प्रतिबद्धता का परिचय दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >