आग लगने से पांच घर राख, दो गाय व एक बकरी की मौत

आग लगने से पांच घर राख, दो गाय व एक बकरी की मौत

कोचाधामन. प्रखंड के कमलपुर पंचायत के पैठान टोली बूढ़ीमारी गांव में आग लगने से पांच घर जल गया. दो गाय व एक बकरी की जलकर मौत हो गयी. दो गाय बुरी तरह आग से झुलस गयी है. घटना बुधवार सुबह की है. आग लगन के कारण का पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गयी. अनवार आलम, साबीर आलम, मो इस्माईल और फारुक आजम का मवेशी घर जला है. घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर आग लगी में हुई क्षति का जायजा लिया. मुखिया अबू सलमान ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >