स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

दीक्षांत समारोह में स्कार्फ पहनाकर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, देशभक्ति व अनुशासन के रंग में रंगा रहा विद्यालय परिसर

किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय टेढ़ागाछ में बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड, किशनगंज के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. समापन अवसर पर स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति एवं अनुशासन की भावना से ओतप्रोत रहा. दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्काउट एंड गाइड के प्रतिभागियों को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से इस प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट एंड गाइड से प्राप्त अनुशासन, सेवा, नेतृत्व व सामाजिक जिम्मेदारी की सीख विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत उपयोगी साबित होगी. विद्यालय के कर्मठ एवं लगनशील शिक्षक मनोज कुमार तिवारी की सक्रिय भूमिका व समर्पण से शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सका. शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. वहीं प्रशिक्षक टुनटुन पासवान, गाइड प्रशिक्षिका साकेरा बेगम व नूर सबां ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ पांच दिवसीय शिविर के समापन की औपचारिक घोषणा की गयी. समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >