उमवि बैरागीझाड़ में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन

उमवि बैरागीझाड़ में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन

ठाकुरगंज. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरागीझाड़ में आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा उपस्थित थे. समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड की मूल भावना, अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता, टीम वर्क, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार तथा सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत स्काउट-गाइड आंदोलन विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है. इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, सामाजिक सेवा व अनुशासन की भावना विकसित होती है. उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया. इस दौरान कार्यक्रम में अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, उपमुखिया पनिया सिंह, वीएसएस अध्यक्ष एवं सचिव, वार्ड सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संकुल समन्वयक गमक लाल शर्मा, मुनी गोपाल शर्मा, अमित राज यादव, सहायक शिक्षक नवीन कुमार यादव, तारा देवी, अनिश कुमार, विमलेश कुमार, नूर इस्लाम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >