बकरी चोरी के आरोपितों से मारपीट और पुलिस वाहन में तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार

किशनगंज के टेढ़ागाछ में बकरी चोरी के आरोपीयों से मारपीट और पुलिस पर हमले की घटना में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना तब हुई जब भीड़ ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस टीम पर भी हमला किया. पुलिस ने कानून हाथ में न लेने की अपील की है.

किशनगंज. टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रेंगी चौक फरसाबाड़ी के पास बकरी चोरी के आरोपित दो लोगों के साथ मारपीट करने, पुलिस के पहुंचने पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार घटना 10 सितंबर की शाम की है.

भीड़ ने दो आरोपितों को पकड़कर की मारपीट

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर की शाम सूचना मिली कि ग्रामीणों ने बकरी चोरी के दो संदिग्ध आरोपितों को पकड़ लिया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को भीड़ से बचाकर अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस टीम से गाली-गलौज, वाहन को पहुंचाया नुकसान

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को कब्जे में लेने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया. घटना को लेकर टेढ़ागाछ थाना में कांड संख्या 262/26 दर्ज कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में कार्रवाई शुरू की गयी.

पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भटिया टोली निवासी बबलू कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, कौरेव कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

बकरी चोरी के आरोपितों पर भी अलग मामला

पुलिस ने बताया कि जिन दो लोगों पर बकरी चोरी का आरोप लगाया गया था, उनके खिलाफ भी अलग मामला दर्ज किया गया है. दोनों के विरुद्ध आरोपों की जांच करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सरकारी कार्य में बाधा नहीं डालने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर कानून अपने हाथ में न लें. सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचने की अपील की गयी है. अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >