किशनगंज में SSB की साइकिल तैली ने दिया फिटनेस और पर्यावरण को साफ रखने का संदेश

Fit India Movement : किशनगंज में SSB जवानों का जोश, Cycle Rally से लोगों को किया जागरूक

Fit India Movement : दिघलबैंक (किशनगंज) से नरेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट. किशनगंज जिले के दिघलबैंक में रविवार को एसएसबी की बी समवाय द्वारा “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत भव्य साइकिल रैली निकाली गई. “संडे ऑन साइकिल” अभियान के 75वें संस्करण के अवसर पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य जवानों और आम लोगों के बीच फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था.

SSB जवानों ने दिखाई फिटनेस की ताकत

साइकिल रैली में एसएसबी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी प्रतिभागी समवाय मुख्यालय से साइकिल के साथ रवाना हुए और चेक पोस्ट होते हुए स्कूल चौक तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय की. पूरे रास्ते जवानों का जोश और अनुशासन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

नारों से दिया Health और Environment का संदेश

रैली के दौरान जवानों ने “फिट इंडिया, स्वस्थ भारत”, “पर्यावरण बचाओ, साइकिल अपनाओ”, “तेल बचाओ, देश बचाओ” और “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए. इन नारों के जरिए लोगों को फिटनेस अपनाने, ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.

साइकिल चलाने के फायदे भी बताए

कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और पेट्रोल-डीजल की खपत कम होती है. इससे देश की ऊर्जा बचत में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है. उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की.

फिटनेस के साथ सामाजिक संदेश भी

एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न सिर्फ जवानों के स्वास्थ्य और मनोबल को मजबूत करते हैं, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा बल की सकारात्मक छवि भी स्थापित करते हैं. स्थानीय लोगों ने भी रैली की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया.

लोगों में दिखा खास उत्साह

रैली के दौरान रास्ते में मौजूद लोगों ने जवानों का उत्साह बढ़ाया. खासकर युवाओं और बच्चों में इस अभियान को लेकर उत्सुकता देखने को मिली. लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है.

Also Read: हर 3 महीने पर उद्योगपतियों के साथ होगी बैठक, बिहार में निवेश बढ़ाने को लेकर सम्राट चौधरी ने बताया पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >