ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया.

किशनगंज .बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया. रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान विधानसभावार अलग-अलग संख्या में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी मशीनों का आवंटन किया गया. जिले में सभी विधानसभाओं के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीनें, आवश्यक रिजर्व मशीनों सहित उपलब्ध हैं. यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई. उपस्थित राजनीतिक दलों द्वारा किसी प्रकार की आपत्ति नहीं दर्ज की गई. जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि ईवीएम सेग्रिगेशन की प्रक्रिया आगामी दो दिनों के भीतर पूर्ण कर ली जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >