दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के अरोप में प्राथमिकी

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के अरोप में प्राथमिकी

गाछपारा निवासी अंजुम आरा ने लगाया मारपीट का आरोप, 2018 में हुई थी शादी

पंचायती से भी नहीं निकला समाधान, अब न्याय की गुहार लेकर सदर थाना पहुंची पीड़िता

किशनगंज. जिले में दहेज दानव का क्रूर चेहरा सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र के गाछपारा निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की खातिर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पीड़िता अंजुम आरा ने पुलिस को दिए आवेदन में विस्तार से अपनी आपबीती सुनाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, अंजुम आरा का निकाह वर्ष 2018 में सफीकुल इस्लाम के साथ हुआ था. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी. मांग पूरी न होने पर उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. कई बार उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गयी.

पंचायती रही बेअसर

पीड़िता ने बताया कि विवाद को सुलझाने व घर बचाने के उद्देश्य से कई बार स्थानीय स्तर पर समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा पंचायती भी की गयी. सामाजिक बैठकों में ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया. अंततः प्रताड़ना से तंग आकर महिला को कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा.

पुलिस ने शुरू की जांच

सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थाना पुलिस के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है व दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. इस घटना के बाद से पीड़िता के मायके पक्ष में असुरक्षा का भाव है, वहीं पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >