नाबालिग के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की आरोपित युवक के घर में घरेलू काम करती थी.

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर देने के मामले में शुक्रवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. नाबालिग लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की आरोपित युवक के घर में घरेलू काम करती थी. इसके ऐवज में आरोपित युवक उसे आठ हजार रुपये प्रति माह देता था लेकिन अप्रैल माह में आरोपित युवक ने उसे धोखे में रखकर नशीला पदार्थ खिला दिया. जिससे कुछ देर बाद ही नाबालिग लड़की बेहोश हो गई. बेहोश होते ही आरोपित ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. होश में आने के बाद नाबालिग लड़की को यह आभास हुआ की उसके साथ कुछ गलत हुआ है लेकिन आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की को धमकाया.इस कारण नाबालिग लड़की घबरा गई और उसने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया. इधर नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई।इससे नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद नाबालिग लड़की आरोपित युवक के पास गई लेकिन आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की के साथ मारपीट की. इस बीच नाबालिग लड़की आठ माह की गर्भवती हो गई. थक हारकर नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >