प्रलोभन से बचकर मानव तस्करी पर करें चोट

भारत - नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रही मानव तस्करी को रोकने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गलगलिया भारत – नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रही मानव तस्करी को रोकने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शनिवार को यह आयोजन एसएसबी 41 वीं वाहिनी की मुख्यालय रानीडांगा न किया. जिसमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बौरीगच्छ में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकाएं व छात्र शामिल थे. छात्रों को संबोधित करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एसएसबी के इंस्पेक्टर पल्लव दास ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में मानव तस्करी हावी हैं. इस क्षेत्र में लोगों में जागरूकता की भी कमी है. लोग उन तस्करों का मंसूबा समझ नहीं पाते. सिर्फ उनके तरफ से दिये गये प्रलोभन में ही फंस जाते हैं. तस्कर यहां के छोटे बच्चे- बच्चियों को लेकर बाहर चले जाते हैं जो शायद लौट कर कभी नहीं आते. अगर कुछ रिकवर होते भी है, तो बाद में समाज उन्हें अपनाने से इंकार कर देता है. परिवार वाले उन्हें अपने पास रखने से भी कतराते करते हैं. समाज परिवार अगर जागरूक हो जाएं तो वह मानव तस्करों के मंसूबों को समझ कर इस मानव तसकरी पर विराम लगा सकता है. जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां से दिन में ट्रेन बहुत लंबी दूरी के लिए मिलती है. थोड़ी दूर पर बागडोगरा में हवाई अड्डा है. वहां से भी बाहर जाने के लिए ढेर सारे विकल्प हैं. शायद इस कारण भी किस क्षेत्र से मानव तस्करी वालों को दूसरी जगह जाने में बहुत मदद मिलती है. जरूरत है हम लोगों को जागरूक होने की अगर समाज में घर परिवार में कोई ऐसे अनजाने व्यक्ति आ कर रह रहे हो और और किसी बच्चे को बेहतर नौकरी या फिर अच्छी जिंदगी, अच्छा शिक्षा का प्रलोभन देकर बाहर ले जाए तो उस व्यक्ति को तुरंत पकड़ें स्थानीय थाना, एसएसबी, चाहे एनजीओ को खबर करें.इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एसएसबी जवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >