छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बाल विवाह के खिलाफ उठाएं आवाज व योजनाओं का लें लाभ, बेटा-बेटी में भेदभाव मिटाने का आह्वान

किशनगंज. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, छतरगाछ पोठिया में मंगलवार को संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के तहत सखी वार्ता का आयोजन किया गया. महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान में छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी.

बेटा-बेटी में न करें भेदभाव : रौशनी

परवीन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रौशनी परवीन ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए बच्चियों का शिक्षित होना अनिवार्य है. उन्होंने अभिभावकों व छात्राओं से आह्वान किया कि वे बेटा-बेटी में अंतर न करें. दोनों को आगे बढ़ने के समान अवसर दें. बाल विवाह की कुप्रथा पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी की शादी 18 वर्ष और लड़के की शादी 21 वर्ष के बाद ही होनी चाहिए.

मदद के लिए डायल करें 181

छात्राओं को सुरक्षा और संरक्षण के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर व जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन जैसे कार्यालय निरंतर सेवा में हैं. किसी भी आपात स्थिति या सहयोग के लिए महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 या मोबाइल नंबर 9771468017 पर संपर्क किया जा सकता है. कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ सुशील कुमार झा ने बालिकाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं की तकनीकी जानकारी साझा की.

छात्राओं ने कला के जरिए दिया संदेश

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व बाल विवाह जैसे गंभीर विषयों पर आधारित नृत्य एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति दी. छात्राओं के इन कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मंत्रमुग्ध भी किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वार्डन, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >