पशुओं में बांझपन निवारण के प्रति किसानों को किया जागरूक

पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शनिवार को मोतिहारा गांव में पशु कल्याण-सह-बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया

पहाड़कट्टा

. पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शनिवार को मोतिहारा गांव में पशु कल्याण-सह-बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया. आयोजिका डॉ राखी भारती ने बताया कि शिविर का आयोजन निदेशालय प्रसार शिक्षा, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के निर्देशानुसार महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के निर्देश में किया गया. पशु बांझपन निवारण शिविर के सह आयोजक डॉ प्रत्यूष कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पशुओं में बांझपन से संबंधित समस्याओं से बचाव के बारे में पशुपालकों के बीच जागरूकता फैलाना है. इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं की देखभाल, कृत्रिम गर्भाधान के सही समय की पहचान, पशुओं में हिट के लक्षणों की पहचान करने, पशुओं के हिट में न आने की समस्या व पशुओं में ब्यात की उम्र को कम करने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी. वैज्ञानिकों ने बताया कि पशुओं को उचित पोषण प्रदान कर व कृमिनाशक का नियमित अंतराल पर प्रयोग कर बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता है. डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि पशु कल्याण-सह-बांझपन निवारण शिविर में 63 पशुपालकों के 119 छोटे-बड़े पशुओं में बांझपन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श व उपचार दिया गया. साथ ही साथ निदान से संबंधित दवाइयों व खनिज तत्वों, कृमिनाशक दवा का निशुल्क वितरण किया गया. बांझपन निवारण शिविर में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व द्वार पर आकर समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों व महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >