स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गयी विदाई

कुर्लीकोट थाना परिसर में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया

गलगलिया. कुर्लीकोट थाना परिसर में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. निवर्तमान थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार का कटिहार जिले में स्थानांतरण हो जाने के कारण थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर स्थानांतरित थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण व पदस्थापन सामान्य बात है. उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूला पाएंगे. वहीं अन्य वक्ताओं ने थानाध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना किया. विदाई समारोह के दौरान लोगों की आंखें नम थी. मौके पर सभी गण्यमान लोगों ने थानाध्यक्ष को शॉल एवं बुके देकर विदा किया. इस मौके पर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई भूषण झा, एसआई सरवर अली सहित कुर्लिकोट थाना के सभी पुलिस कर्मी, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >