19 मई से 25 मई तक चलेगा सबसे दूर-सबसे पहले जनभागीदारी अभियान

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से किशनगंज जिला अंतर्गत पोठिया प्रखंड की 6 पंचायत मिर्जापुर, टिपिझाड़ी, उदगड़ा, कोल्था, पनासी और सारोगारा के 10 चयनित अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में दिनांक 19 मई से 25 मई 2026 तक जनभागीदारी अभियान, सबसे दूर-सबसे पहले चलाया जायेगा.

किशनगंज. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से किशनगंज जिला अंतर्गत पोठिया प्रखंड की 6 पंचायत मिर्जापुर, टिपिझाड़ी, उदगड़ा, कोल्था, पनासी और सारोगारा के 10 चयनित अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में दिनांक 19 मई से 25 मई 2026 तक जनभागीदारी अभियान, सबसे दूर-सबसे पहले चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ 18 मई 2026 को जिलाधिकारी विशाल राज समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में करेंगे. अभियान अंतर्गत चयनित अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन कर विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जायेंगे. उनका त्वरित निष्पादन करते हुए लाभुकों के बीच सेवा संबंधी प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जायेगा. अभियान के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जायेगा, जहां लोगों को स्वास्थ्य जांच व आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. इसके अतिरिक्त 21 मई से 23 मई 2026 तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा तथा उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का सहज, त्वरित एवं प्रभावी लाभ पहुंचाना है, ताकि जनजातीय समुदाय के लोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित हो सकें. अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. अभियान से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित पंचायत के विकास मित्र अथवा संबंधित प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >