महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित मेले में उमड़ रहा जनसैलाब

ठाकुरगंज में स्थित प्राचीन हरगौरी मंदिर में सोमवार को शिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन किया गया

ठाकुरगंज ठाकुरगंज में स्थित प्राचीन हरगौरी मंदिर में सोमवार को शिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन किया गया. शिवरात्री के दूसरे दिन जल ढली के दिन आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में दूरदराज से भक्त आकर हरगौरी की प्रतिमा पर जलार्पण करते है. एक सदी पुराने इस शिव मंदिर में लगने वाला यह मेला ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आकर्षण का केंद्र होता है. इस दौरान मंदिर प्रांगण में प्रसाद का भी वितरण हुआ. अहले सुबह से शुरू हुई पूजा के दौरान शिव मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया था. ऐतिहासिक शिव मंदिर हरगौरी मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की पूजा करने के अलावा रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. श्रद्धालु बम भोले के जयघोष लगाते हुए मंदिर पहुंचे, मंदिर के पुजारी जयंतो गांगुली ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से मनुष्य के कई प्रकार के दुख और संकट दूर होते हैं, लोग उपवास रखते हैं और सुबह मंदिरों में पहुंचकर माथा टेकने के बाद पूजा अर्चना करते हैं. मेला कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं का खास ख्याल रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है. प्रशासन द्वारा इस दौरान व्यापक इंतजाम किये गए थे. हरगौरी बाबा के दर्शन को उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौजूद पुलिस कर्मियों को बड़ी मसक्कत करनी पड़ी. इस दौरान नेपाल, बंगाल व प्रखंड के लोग हरगौरी बाबा के दर्शन को पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >