शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

फरिमगोला चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान 63 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

किशनगंज. जिले में शराब तस्करों व शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. विभाग ने बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित फरिमगोला चेक पोस्ट पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को दबोच लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी व सहायक अवर निरीक्षक रवि भूषण कुमार अपनी टीम के साथ फरिमगोला चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया. जब बाइक की तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए. टीम ने मोटरसाइकिल से कुल 63.840 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब की खेप बरामद होने के बाद मौके पर ही बाइक सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया व सदर अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया. मेडिकल जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >