उत्पाद विभाग ने शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

किशनगंज उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मद्यनिषेद अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने और शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

किशनगंज.किशनगंज उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मद्यनिषेद अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने और शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कुंज बिहारी सिंह एवं दलबल के साथ बंगाल-बिहार सीमा गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान गलगलिया चेक पोस्ट से 960 लीटर बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति पंकज कुमार, पिता सीताराम महतो, गांव शबदा जिला मुजफरपुर का है. उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार युवक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >