पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने बहादुरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण बहादुरगंज पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने सोमवार को बहादुरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया . उन्होंने विधि-व्यवस्था के सुचारु संचालन सहित अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस पदाधिकारी को शख्त दिशा निर्देश दिये. इससे पहले आगमन के साथ ही थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने आई जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस बीच तकरीबन दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अलग- अलग फाइलों व कांडों की अद्यतन जानकारी उन्होंने ली. जिसके पश्चात आईजी विवेकानंद ने प्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि तीन महीने के अंदर ही नव निर्मित बहादुरगंज थाना भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा. परिसर में नये मॉडल थाना बहादुरगंज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. परन्तु छिटपुट कुछ कार्य अभी तक शेष रह गये है. रही बात निरीक्षण की तो इस क्रम में लंबित कांडों, उसके त्वरित निष्पादन व फाइलों का निरीक्षण जारी है. इससे पहले उन्होंने बताया कि किशनगंज से सटे पड़ोस के राज्य पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस को चौकस रखा गया है. खासकर बोर्डर पर रहे जिले के किशनगंज व गलगलिया जैसे थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है. इसके लिए बेहतर विधि-व्यवस्था को लेकर संबंधित थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों को शख्त निर्देश दिया गया है. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चिचत करने का पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिया. ताकि किसी भी परिस्थिति में सुचारू व्यवस्था की दिशा में अपराधों पर अंकुश बना रहे. निरीक्षण के क्रम में किशनगंज के एस पी संतोष कुमार भी मौके पर मौजूद थे. जबकि एसडीपी ओ गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार निरीक्षण कार्य को लेकर समुचित मदद देने में जुटे थे.
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था करें सुनिश्चित -डीआईजी
पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने सोमवार को बहादुरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया
