प्रशिक्षण केंद्रों को नामांकन बढ़ाने व गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर

प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन बढ़ाने व गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, युवा रोजगार व कौशल प्रशिक्षण विभाग तथा कुशल युवा कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय वेश्म में आयोजित की गयी. बैठक में कुशल युवा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कुशल युवा कार्यक्रम को प्रभावी व सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों व प्रशिक्षण केंद्रों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही नामांकन की संख्या बढ़ाने व प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया. बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा इस योजना से जुड़कर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें. इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >