11 व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में व एक युवक को शराब के साथ पकड़ा

11 व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में व एक युवक को शराब के साथ पकड़ा

किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात्रि विभिन्न चेकपोस्ट के समीप शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 12 लोगों को पकड़ा गया. 11 व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में व एक युवक को शराब के साथ पकड़ा गया. कार्रवाई रामपुर चेक पोस्ट, फरिंगगोला चेक पोस्ट आदि में की गयी. कुछ लोग बाइक से शराब पीकर बंगाल से शहर में प्रवेश कर रहे थे. उत्पाद थानाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उक्त कार्रवाई अलग अलग स्थानों से की गयी है. शराब के साथ पकड़े गए युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जयेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >