ठाकुरगंज-बहादुरगंज में 12 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

किशनगंज पावर ग्रिड में मेंटनेंस कार्य के कारण 12 जून को ठाकुरगंज व बहादुरगंज में विद्युत आपूर्ति नौ बजे से चार बजे तक बाधित रहेगी.

ठाकुरगंज. किशनगंज पावर ग्रिड में मेंटनेंस कार्य के कारण 12 जून को ठाकुरगंज व बहादुरगंज में विद्युत आपूर्ति नौ बजे से चार बजे तक बाधित रहेगी. इस आशय की जानकारी किशनगंज अवर प्रमंडल के सहायक कार्यपालक अभियंता सर्वेश रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि किशनगंज पूरबपाली में नौ से 12 बजे तक और पश्चिमपाली में नौ से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 13 जून को बेलवा, बसंतपुर व फारिंगगोला में मेंटनेंस के कारण नौ बजे से एक बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगे. मानसून आगमन को लेकर यह कदम उठाया गया.ताकि बरसात के समय उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति होती रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >