नशे ने ई-रिक्शा चालक की ली जान, सूखे नशे की जाल में फंसते जा रहे युवा

शहर के खगडा स्थित मेला ग्राउंड नशे के कारोबार का हब बन चुका है. इस नशे के कारोबार से आज सैकड़ों युवा नशे का शिकार बन चुके हैं.

किशनगंज.शहर के खगडा स्थित मेला ग्राउंड नशे के कारोबार का हब बन चुका है. इस नशे के कारोबार से आज सैकड़ों युवा नशे का शिकार बन चुके हैं. वहीं दर्जनों युवा अपनी जान तक गंवा चुके है. सोमवार को एक बार फिर नशे ने एक की जान ले ली और हंसता खेलता परिवार उजड़ गया. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चूड़ीपट्टी कागजिया बस्ती के वार्ड 15 निवासी मो आसिफ पिता मलीउद्दीन के रूप में की गयी है. आसिफ ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन नशे की लत ने उसे मौत के मुंह में धकेल दिया. सोमवार मो आसिफ मेला ग्राउंड नशा करने पहुंचा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गयी. ग्राउंड में आसपास नशे का इंजेक्शन, नशे की दवा और स्मैक की खाली पुड़िया फेंकी पायी गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं मृतक के भाई मो राहुल ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था और आज फोन पर उसे जानकारी मिली की उसके भाई की मौत हो गयी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >