बहादुरगंज बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटहलडांगी में शनिवार को कांग्रेस सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रो मुसब्बिर आलम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. हेलीकॉप्टर से पहुंचे पप्पू यादव ने जमकर बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने उन्हें इनकम टैक्स के नोटिस पर कहा कि मुझे इनकम टैक्स का नोटिस आया है. मैंने जमीन बेच बेच करके गरीब और जरूरतमंदों की मदद की. गुजरात में जहां भूकंप आया मैंने मदद की और मैं कभी तनख्वाह नहीं लेता हूं. मुझे नोटिस भेजा गया कि यह पैसा कहां से आया. उन्होंने कहा कि क्या मेरे पास डेढ़ लाख रुपया भी नहीं है. ये सबको दुनिया में डराते है लेकिन मैं पप्पू यादव हूं. मैं किसी से नहीं डरता. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगले साल असम में सबसे बड़ी लड़ाई होने जा रही है और उसके बाद बंगाल में. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर एक डिप्टी सीएम सीमांचल से मुसलमान होगा और प्रदेश में एक डिप्टी सीएम दलित होगा. उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आना है और कांग्रेस की सरकार को बनाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
