बालू माफिया सहित संलिप्त लोगों पर भी होगी कार्रवाई -डीएम

गुरुवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में संवेदनशील घाटों पर एक साथ छापेमारी की. इस अचानक हुई रेड से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया .

डीएम व एसपी की ताबड़तोड़ रेड से बालू माफिया में हडकंप

बेलवा के प्रतिनिधि के अनुसार

गुरुवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने ऐसा प्रहार किया कि बेलवा से लेकर रायपुर तक बालू माफियाओं की रात की नींद उड़ गई. डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार तड़के चार बजे प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के हर हॉटस्पॉट पर एकसाथ धावा बोल दिया. बेलवा, टेंगरमारी, बहरकोल्हा, अमल झाड़ी, बावन डूबा, ओद्रा, मौजाबारी, रहमानी टी स्टेट के पीछे, रायपुर, हालामाला समेत तमाम घाटों पर अचानक हुई रेड से बालू माफियाओं में भगदड़ मच गई.

जो जहां था नाव-ट्रैक्टर वहीं छोड़कर जंगल-झाड़ी की ओर भाग निकला, प्रशासन की कार्रवाई इतनी तेज थी कि अवैध खनन में लगी 70 से ज्यादा नावें मौके पर ही तोड़कर ढेर कर दी गई. दर्जनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. पुलिस लाइन में सभी ट्रैक्टरों के कागज खंगाले गए.

जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है, आगे बालू माफियाओं को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी. इस कार्यवाही में जिला पदाधिकारी विशाल राज, एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज, एडीएमओ आदित्य कुमार समेत जिले के तमाम अधिकारी फोर्स के साथ मैदान में डटे रहे.

डीएम, एसपी ने साफ संदेश दिया है कि बालू माफियाओं को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी और इसमें संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी. इस महाअभियान के बाद पूरे इलाके में एक ही चर्चा है – बालू माफियाओं का साम्राज्य अब ढहने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >