दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, घरों में हुई पूजा-अर्चना

ठाकुरगंज में सोमवार को दीपावली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान लोगो ने मिट्टी के दीपक जलाकर देश में ख़ुशी और अमन की प्रार्थना की.

ठाकुरगंज.ठाकुरगंज में सोमवार को दीपावली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान लोगो ने मिट्टी के दीपक जलाकर देश में ख़ुशी और अमन की प्रार्थना की. दिनभर की साफ-सफाई के बाद शाम ढलते ही महिलाएं सजकर तैयार हुईं. इसके बाद शुरू हुआ दीपों को सजाने का सिलसिला, जो देर शाम तक चलता रहा और साथ ही पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा-संवरा नजर आया. लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का मजा लिया . घर, दुकानें, बाजार सभी आकर्षक लाइटों में को लगाकर रोशनी की गई . इस दौरान चारों तरफ खुशियों का माहौल नज़र आया. सभी ने अपने-अपने तरीके से घरों और प्रतिष्ठानों में ख़ास सजावट की. सभी ने शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और शुभ के देवता गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई. सभी ने एक-दूसरे के घर जाकर दीपावली की बधाइयां दी. हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के अवसर पर बच्चों में ही नहीं बल्कि नौजवानों और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर खासा भीड़ नजर आई. सभी के घरों में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाओं का कार्यक्रम देर रात तक चला. एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सोश्यल साइट्स पर भी चला. लोगों ने एसएमएस, व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों के ज़रिये एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी.

खूब बिके पटाखे

दीपावली होने के कारण शहर में पटाखों की खूब बिक्री हुई . पुरे शहर में जगह जगह दुकानों में तरह तरह के पटाखे बिकते देखे गए . जहां लोगों ने पटाखों की खरीदारी की, जिसमें बच्चों का सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया . वहीं बच्चे पटाखों तथा फुलझडिय़ों की खरीददारी की तथा अपने घरो में पूजन के बाद इस त्यौहार में अतिशबाजी करने में सबसे ज्यादा उत्साह में रहे, जो अपने परिवार के साथ मिलकर इस त्यौहार को मनाने में मशगूल नजर आये.

सजी रंगोली

त्यौहारों में लोगों के द्वारा साफ-सफाई पूर्ण कर दीपावली की शाम हर घरो में रंग-बिरंगी रांगोलियो से अपने आंगन को सजाया गया था, वहीं हर घरो में तरह-तरह की रंगोली आकर्षक का केन्द्र भी बनी रही, जो अपनी कला को बिखरते हुए घरो में बच्चों ने पूरे मन और अपनी मेहनत से सजाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >