किशनगंज. दीपों का त्योहार दीपावली जिले में परंपरागत तरीके एवं हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. इसकी तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी. लेकिन सोमवार को जैसे ही शाम पूरा जिला रोशनी के आगोश में समा गया, लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी को और बढ़ाया.
इस मौके पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था. शाम होने के साथ ही सबसे पहले लोगों ने मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा की. इस अवसर पर मंदिरों को भी भव्य रूप में सजाया गया था. जहां शाम से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया था. बच्चों ने जमकर पटाखे फोड़े.दीपावली को लेकर हर ओर उत्साह शाम होते ही रोशनी से नहा उठा गांव से शहर, हर घर सजावट बाजारों में उत्साह और उमंग के साथ सराफा, बर्तन, मिठाई, कपड़े आदि की दुकानें सजी रही. जिधर, देखिए उधर धूम धड़ाका वाला माहौल रात भर चहल पहल का वातावरण बना रहा. कारोबार जगत मां लक्ष्मी की पूजा आगमन को लेकर रात भर अपने प्रतिष्ठानों में धन, धान्य वैभव के प्रतीक अर्थात माता लक्ष्मी की आराधना में जुटे रहे. प्रशासन की सख्ती के वजह से इस बार ताश के खेल पर लगाम लगा रहा. इसके बावजूद लोगों ने रात भर जागने के लिए छोटी-छोटी टोली बनाकर ताश खेलकर समय व्यतीत किया.रोशनी और उल्लास से सराबोर रहा दिवाली का पर्व
पहाड़कट्टा.
प्रखंड में दीपावली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सोमवार को मनाया गया. सभी प्रखंड रंगीन रोशनी से नहाया नजर आया. व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों पर शाम के मुहूर्त में पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई वितरित की गई. लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा-अर्चना कर भगवान से मनोकामना पूर्ण करने की कामना की. गोवर्धन का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा.दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया
बहादुरगंज. नगर व प्रखंड क्षेत्र में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. लोगों ने मां लक्ष्मी का पूजन कर अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की. घरों में सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई एवं बच्चों ने आतिशबाजी की. शाम को देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के बाद युवाओं और बच्चों ने आतिशबाजी की. गांवों की गलियां रॉकेट, अनार, लड़ी और अन्य रंग-बिरंगे पटाखों से गूंज उठीं. महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में त्योहार मनाते नजर आए. ग्रामीणों ने एक-दूसरे को उपहार और मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं.दिवाली में जमकर हुई आतिशबाजी, घरों में हुई पूजा-अर्चना
टेढ़ागाछ.प्रखंड में सोमवार को दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. लोगों ने देर रात तक खूब आतिशबाजी की. लोगों ने अपने घरों और दुकानों पर विधि-विधान से गणेश तथा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. एक-दूसरे को उपहार में मिठाइयां दी.दीपक जलाकर पूजा कर मनाया दिवाली पर्व
कोचाधामन .प्रखंड क्षेत्र में इस बार बम पटाखों के साथ-साथ रंगोली और दीपक जलाकर लोगों ने दिवाली का त्योहार मनाया. लोगों ने अपने घरों में पूजा-अर्चना की और लक्ष्मी के आगमन के लिए अपने घरों और आंगन में रंगोली बनाकर मिट्टी के दीपक जलाए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
