किसान पंजीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

किसान पंजीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

कोचाधामन. कोचाधामन प्रखंड में चल रहे किसान पंजीकरण कार्य का जिला पदाधिकारी विशाल राज ने जायजा लिया. डीएम विशाल राज शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय कोचाधामन पहुंचकर वस्तु स्थिति से रूबरू हुए. इस दौरान डीएम विशाल राज ने इस कार्य में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पात्रया रखने वाले किसान पंजीकरण से वंचित न रहे इनका ध्यान रखें. इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर बीडीओ श्रीराम पासवान सीओ प्रभाष कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >