छात्र,छात्राओं के बीच एफएलएन किट का वितरण

जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शीतलपुर में गुरुवार को शिक्षण सहयोग सामग्री (एफएलएन) किट का वितरण किया गया.

किशनगंज.जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शीतलपुर में गुरुवार को शिक्षण सहयोग सामग्री (एफएलएन) किट का वितरण किया गया.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के निर्देश पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से कक्षा नवमी से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों को किट दिया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनंत कुमार मंडल ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा के नये आयाम बिहार की नई पहचान बनेगा.इसके लिए सभी बच्चों को पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया.शिक्षा के प्रसार के लिये किए जा रहे उपाय मील के पत्थर साबित होंगे.गौरतलब है कि इस कीट में हिंदी गणित की कॉपी, डिक्शनरी, डिवाइडर बॉक्स, एटलस, मैप, पेन, सामान्य ज्ञान की पुस्तक सहित कई चीजें शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >