दिशा की बैठक आयोजित, विभागवार की गयी समीक्षा

दिशा की बैठक आयोजित, विभागवार की गयी समीक्षा

किशनगंज. जिला परिषद सभागार में सांसद डॉ मो जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में आयोजित की गयी. बैठक में सभी विभागों की समीक्षा की गई. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तारपूर्वक गहन मंथन किया गया. बैठक के दौरान जिला के जल नि:सरण एवं बाढ़ नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल, आपूर्ति विभाग, खनन विभाग, भूअर्जन, कृषि, आधार परियोजना, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य, विद्युत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व, नगर परिषद, बीएसएनएल, रेलवे आदि के मुद्दे की समस्याओं को रखा गया और सभी विभागों से जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा की गई. सांसद डॉ जावेद आजाद ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली. बैठक में विधायक कमरुल होदा ने क्षेत्र में पुल पुलियों एवं कई अन्य समस्याओं के साथ-साथ बैठक में पुराने एजेंडे का निष्पादन का मामला भी उठाया. वहीं जिलाधिकारी विशाल राज ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. बैठक में मौजूद लोगो ने अपने-अपने विचार रखे. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रुकिया बेगम, डीएम विशाल राज, कांग्रेस विधायक कमरूल होदा, उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, डीपीआरओ कुंदन कुमार सहित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >