नप बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा

नगर परिषद किशनगंज के सभागार में नप बोर्ड की बैठक की गयी

किशनगंज.

नगर परिषद किशनगंज के सभागार में नप बोर्ड की बैठक की गयी. नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं बिजली, जल जमाव, सड़क नाला निर्माण और एनजीओ द्वारा सफाई तथा अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई. खासकर टोटो परिचालन और कई सड़कों पर लगने वाले महाजाम को खत्म करने के लिए परिचालन पर रोक लगाने की बात कही गयी. बैठक में कई अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया. बैठक में नप उपाध्यक्ष निखत कलीम, नप के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, पार्षद मो कलीमुद्दीन, वार्ड पार्षद सुशांत गोप, पार्षद दीपाली सिंह, पार्षद जमशेद आलम, पार्षद मनीष जालान, पार्षद विजय रंजन, पार्षद गायत्री देवी, पार्षद नसीम धुनिय सहित अन्य पार्षद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >