मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना पर विशेष चर्चा

बुनियाद केंद्र किशनगंज में जिला प्रबंधक नूरी बेगम की अध्यक्षता में जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

किशनगंज बुनियाद केंद्र किशनगंज में जिला प्रबंधक नूरी बेगम की अध्यक्षता में जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किशनगंज जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस अवसर पर मो आजाद, मो रिजवी हुसैन, इतखाश अनवर एवं प्रियंका कुमारी, तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट से मो नदीम तथा निर्माण चक के कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुनियाद केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं अन्य लक्षित समूहों को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी देना था. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना पर विशेष रूप से गहन चर्चा की गई तथा योजना के उद्देश्यों, पात्रता एवं लाभ से संबंधित जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. उक्त कार्यक्रम मे केंद्र के तकनीकी कर्मी मो. नौशाद आलम, आलोक कुमार वर्मा, मो असीम कमर एवं जिला लेखापाल पुष्कर पुष्प भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय को सुदृढ़ करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर बल दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >