बुनियाद केंद्र, पीडब्लूडी एवं स्वीप कोषांग ने निकाली रैली, दिव्यांगजन मतदाताओं को किया जागरूक

बुनियाद केंद्र, किशनगंज में गुरूवार को पीडब्लूडी एवं स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

किशनगंज. बुनियाद केंद्र, किशनगंज में गुरूवार को पीडब्लूडी एवं स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी थी. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में दिव्यांगजनों एवं कार्यालय कर्मियों द्वारा एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली किशनगंज ब्लॉक परिसर बुनियाद केंद्र से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौक भेड़ियाडांगी तक गई। रैली में प्रतिभागियों ने नारे लगाते हुए मतदान के महत्व, दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण पर जोर दिया। रैली में काफ़ी संख्या में दिव्यांगजन, एवं कार्यालय कर्मी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने बैनर, पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया कि “मतदान हमारा अधिकार है, दिव्यांगजन भी बनें मतदान का आधार”. इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार भारती, एसवीईईपी व पीडब्लूडी कोषांग कर्मवीर कुमार,बीडीओ किशनगंज, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र नूरी बेगम, प्रधान लिपिक उमाकांत मंडल, पीडब्लू कोषांग एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >