ठाकुरगंज में डीआईजी राजीव राणा ने सीमा चौकियों का किया निरीक्षण, राहत-बचाव तैयारियों का लिया जायजा

एसएसबी के उप महानिरीक्षक राजीव राणा ने ठाकुरगंज के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सीमा सुरक्षा और परिचालन तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और राहत-बचाव टीमों के आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन देखा.

SSB Border Inspection: ठाकुरगंज (किशनगंज). सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमान्त मुख्यालय, सिलीगुड़ी के उप महानिरीक्षक राजीव राणा ने मंगलवार को 19वीं वाहिनी एसएसबी के अधीन समवाय मुख्यालय कुर्लीकोट, सीमा चौकी (बीओपी) तावलविता तथा सीमा चौकी (बीओपी) खटखटी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा, परिचालन तैयारियों और जवानों की कार्यक्षमता का विस्तृत निरीक्षण किया.

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निरीक्षण के दौरान डीआईजी राजीव राणा ने सीमा क्षेत्र में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हरित वातावरण का संरक्षण समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक कार्मिक को अधिक से अधिक पौधारोपण कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए.

राहत एवं बचाव उपकरणों का किया प्रदर्शन

बीओपी तावलविता में एसएसबी रानीडांगा की राहत एवं बचाव टीम (आरआरटी) ने आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया. टीम ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), बोट संचालन तथा जल बचाव तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया. डीआईजी ने टीम की दक्षता, तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की.

सीमा सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

बीओपी कमांडर ने सैंड मॉडल ब्रीफिंग के माध्यम से सीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी. डीआईजी ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जवानों से संवाद, तत्परता बनाए रखने के निर्देश

राजीव राणा ने समवाय मुख्यालय कुर्लीकोट, बीओपी तावलविता, बीओपी खटखटी तथा आरआरटी टीम के अधिकारियों और जवानों से संवाद किया. उन्होंने उनके अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी प्राकृतिक आपदा, आपातकालीन स्थिति या सीमा संबंधी चुनौती की सूचना मिलते ही त्वरित एवं समन्वित राहत-बचाव कार्य शुरू किया जाए.

नियमित प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल पर दिया जोर

SSB Border Inspection: डीआईजी ने आरआरटी टीम को नियमित प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल और कौशल उन्नयन जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक को हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. भ्रमण के समापन पर उन्होंने पुनः वृक्षारोपण कर सीमावर्ती क्षेत्रों में हरित वातावरण के संरक्षण के लिए सभी अधिकारियों और जवानों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >