महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

किशनगंज सावन की पहली सोमवारी को लेकर शहर के रुईधासा महाकाल मंदिर में भी भक्तों ने बाबा महाकाल को जलार्पण किया. मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंच रहे थे. मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में महाकाल बाबा की पूजा अर्चना की गयी. सबसे ज्यादा भीड़ महिला भक्तों की थी. बाबा साकेत ने बताया कि इस सोमवारी का बड़ा महत्व है इसलिये जो भक्त इस दिन बाबा को जलार्पण किये होंगे उनका महत्व अलग होगा. मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. संध्या में हवन भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >