जिले के सभी थाने में आनेवाले लोगों का दर्ज होगा विवरण

नए एसपी संतोष कुमार ने पदभार संभालते ही सख्ती व सुधार की मुहिम शुरू कर दी है

थाना आने वाले लोगों का नाम, पता व काम होगा रजिस्टर में दर्ज किशनगंज नए एसपी संतोष कुमार ने पदभार संभालते ही सख्ती व सुधार की मुहिम शुरू कर दी है. उन्होंने पुलिस थानों में आम लोगों की सुविधा और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. एसपी संतोष कुमार ने सभी थानों में सख्त निर्देश जारी किए है कि अब किसी भी व्यक्ति की थाने में एंट्री बिना रजिस्टर किए नहीं होगी. थाने में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आने का कारण विजिटर रजिस्टर”” (आगंतुक पंजी) में अनिवार्य रुप से दर्ज किया जाएगा. बिना किसी उचित कारण के आने वालों को रोका जाएगा. इस नियम का मुख्य उद्देश्य थानों में बिचौलियों की अनावश्यक एंट्री रोकना, आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के काम करवाना और पुलिस की छवि को बेहतर बनाना है. सोमवार से इस नियम की शुरुआत की गई. जहां सदर थाना के अवर निरीक्षक संखराज कर्ण थाना आने वाले लोगों से कारण पूछ रहे थे और इनकी इंट्री रजिस्टर में की जा रही थी. एसपी संतोष कुमार का कहना है कि बिचौलियों की वजह से पुलिस की छवि खराब होती है और आम लोग परेशान होते हैं. इस नए नियम से थानों में अनावश्यक भीड़ कम होगी, काम तेजी से होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी. इस व्यवस्था की सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की नियमित जांच की जाएगी. विजिटर रजिस्टर की भी समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच होगी. यदि कोई पुलिसकर्मी इस आदेश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. यह कदम जिले में पुलिस सुधार की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >