डीडीसी ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक

DDC held a meeting with sector officials

ठाकुरगंज 11 नवंबर को होने वाले ठाकुरगंज विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मतदान केंद्रों में एएमएफ की उपलब्धता, मतदान केंद्र कक्ष के भीतर मतदान दल कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, वेब कास्टिंग के लिए कैमरे के अधिष्ठापन की व्यवस्था,चुनाव दिवस के 72 घंटे पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित एसओपी का अक्षरशः अनुपालन, वोटर इनफार्मेशन स्लिप के वितरण का भौतिक निरीक्षण के संबंध आवश्यक निर्देश देते हुए सभी नियमों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान डीडीसी ने कहा कि भयमुक्त व निष्पक्ष माहौल में मतदान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. चुनाव संबंधी कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा.इस मौके पर उपस्थित एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह और बीडीओ अमहर अब्दाली ने भी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >