बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

किशनगंज-बहादुरगंज सड़क पर मोहनमारी के पास बस ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया

कोचाधामन किशनगंज-बहादुरगंज सड़क पर मोहनमारी के पास बस ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान डेरामारी पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित बाभन गांव निवासी 55 वर्षीय चंदन हेंब्रम के रूप में की गई है. वह गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मस्तान चौक से साइकिल से अपने घर जा रहा था. इस दौरान यह दुर्घटना हुयी. सूचना मिलते ही धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार सदल बल के साथ मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही बस को कब्जे में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >