बूढ़ी काली मंदिर में अमावस्या के दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर, खगड़ा ढेकाबिंजा सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा की गयी

किशनगंज शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर, खगड़ा ढेकाबिंजा सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा की गयी. बूढ़ी काली मंदिर में पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई . इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी. पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे. सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे. भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थें. मंदिर में मां काली, मां शारदे, भगवान शिव व बजरंगबली की पूजा की गई. पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई. कमिटी के सचिव शुभजीत शेखर, मनोज मजूमदार व साधन दास ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है. अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है. पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा में भक्त निखिल पाल आदि मौजूद थे. इसके अलावे खगड़ा ढेकाबिंजा, रूईधासा काली तला, डुमरिया व रोलबाग में अमावस्या पूजा की गई. खगड़ा के पुरोहित सन्नी झा के द्वारा पूजा की गई. मंदिर में भक्त गौतम साह, दीपक साह आदि पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे. डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती के द्वारा माता की पूजा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >