132वीं बटालियन बीएसएफ ने महिला बैरक का किया उद्घाटन

132वीं बटालियन बीएसएफ ने रविवार को सीमा चौकी नयाबारी में महिला बैरक का उद्घाटन व सीमा चौकी अम्बिकानगर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया.

किशनगंज 132वीं बटालियन बीएसएफ ने रविवार को सीमा चौकी नयाबारी में महिला बैरक का उद्घाटन व सीमा चौकी अम्बिकानगर में सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बावा प्रेसीडेंट मोना ऑल, क्षेत्रीय मुख्यालय के डीआईजी ईश ऑल के द्वारा किया गया. इस अवसर पर विनीता बोहरा, कमांडेंट राजेंद्र सिंह के साथ वाहिनी के 9 अधिकारी, 35 अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे. सिविक एक्शन प्रोग्राम के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही ग्रामीणों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई. इस अवसर पर दवा, खेल-कूद सामग्री एवं स्टेशनरी का निःशुल्क वितरण किया गया. महिला बैरक के उद्घाटन को लेकर महिला कर्मी उत्साहित थी. कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, ग्राम सदस्य, शिक्षक, ग्रामवासी एवं स्कूली छात्र उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समापन के उपरांत सीमा चौकी बरमनबस्ती में प्रहरी भोज का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >