बगलबाड़ी में श्रीरामचरितमानस पाठ के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल

Ramcharitmanas Path : किशनगंज के कोचाधामन में श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जानिए इस धार्मिक कार्यक्रम की पूरी जानकारी.

Ramcharitmanas Path : किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी गांव के वार्ड संख्या 13 में आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ के अंतिम दिन रविवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा. दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करते रहे.

विधि-विधान से हुआ पूजन और मानस पाठ

विशेष आमंत्रित पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद विधिवत श्रीरामचरितमानस का पाठ प्रारंभ हुआ. श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से पाठ का श्रवण किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया.

विश्व शांति और जनकल्याण की कामना

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, जनकल्याण तथा समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है. उनका कहना था कि श्रीरामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है. इसके नियमित श्रवण और मनन से व्यक्ति के जीवन में सदाचार, मर्यादा, सेवा और त्याग जैसे गुणों का विकास होता है.

भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश

आयोजकों ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है. यदि प्रत्येक व्यक्ति उनके बताए मार्ग का अनुसरण करे तो परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना हो सकती है. वर्तमान समय में लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने की आवश्यकता है, क्योंकि श्रीरामचरितमानस का अध्ययन जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है.

समिति के सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मास्टर सुरेश सिंह, पाण्डव सिंह, डॉ. सुरेश सिंह, विष्णु सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, वूलन सिंह, मुंशी वासुदेव सिंह तथा राजवंशी कमिटी बगलबाड़ी के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजन के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >