शातिर अपराधी शमिया को गिरफ्तार कर कटिहार पुलिस को किया हवाले

कटिहार पुलिस के लिए परेशानी का कारण बने शमीम उर्फ शमीया को ठाकुरगंज पुलिस ने नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर कटिहार नगर थाने के हवाले कर दिया है.

ठाकुरगंज. कटिहार पुलिस के लिए परेशानी का कारण बने शमीम उर्फ शमीया को ठाकुरगंज पुलिस ने नाटकीय तरीके से गिरफ्तार कर कटिहार नगर थाने के हवाले कर दिया है. अपराधी की गिरफ्तारी एनएच 327 ई पर बालेश्वर फार्म के समीप स्थित एक ढाबे के समीप की गई. इस संबंध में मंगलवार को ठाकुरगंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कटिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी को ठाकुरगंज देखा गया है.जिसके बाद उन्होंने एसआई जितलेश कुमार के साथ पुलिस बल की टीम गठित करके उस स्थल की निगेहबानी आरंभ की.जैसे ही शमीम उर्फ शमीया दिखा पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी करके उसे दबोच लिया. उसे कटिहार पुलिस को सौंप दिया. कटिहार नगर थाने से एसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में आईडीआईओ टीम के हवाले किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या,लूट,डकैती के साथ दर्जनों मामलों में आरोपित रह चुका शमीम उर्फ शमीया. लगभग सात से आठ वर्ष जेल में काट चुका है. कटिहार, मुफ्फसिल, मनिहारी, कदवा व अन्य थानाक्षेत्रों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका था शमीम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >