कांग्रेस का लोक सभा में व्हिप बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया सांसद का स्वागत

सांसद डॉ मो जावेद आजाद को लोकसभा में कांग्रेस का व्हिप बनाये जाने का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया है.

किशनगंज.सांसद डॉ मो जावेद आजाद को लोकसभा में कांग्रेस का व्हिप बनाये जाने का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया है. नेताओं ने कहा है कि इस बार लोकसभा के पटल पर बेबाक़ी से किशनगंज लोकसभा के मुद्दे और पूरजोर तरीक़े से देश के कई अहम मुद्दों को सरकार के सामने रखेंगे. किशनगंज कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के नेतृत्व में कांग्रेस शिष्टमंडल ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर मो जावेद को सम्मानित किया. इस दौरान किशनगंज युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष मो आजाद साहिल, ज़िला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, कांग्रेस अल्पसंख्यक ज़िलाध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, किशनगंज के वरिष्ठ समाजसेवी जाहिदुर्रहमान, कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष सफ़ी अहमद, कांग्रेस ज़िला महासचिव आदर्श कुमार साह, युवा कांग्रेस ज़िला संयोजक वसीम अख़्तर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >