कांग्रेस ने चलाया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया जोर

कांग्रेस ने चलाया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया जोर

किशनगंज. शहर के महावीर मार्ग स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में किशनगंज प्रखंड व किशनगंज नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक कमरूल हुदा, बिहार प्रदेश के द्वारा नियुक्त प्रवक्ता सृजन अभियान के पर्यवेक्षक प्रेम राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद साहिल सहित अन्य मौजूद थे. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की हुई. बैठक में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गयी. विधायक कमरूल होदा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है. पार्टी की विचारधारा व सिद्धांतों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है. इस दौरान मुख्य रूप से अरुण कुमार साहा, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, जिला प्रवक्ता शमशेर अहमद दारा, मो वसीम अख्तर, इला देवी, शम्भु यादव, एससी एसटी जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, युवा कांग्रेस जिला सचिव रब्बानी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >