प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मो शहनवाज आलम ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता के साथ संगठन को लेकर बैठक की.

किशनगंज.जिला अतिथि गृह किशनगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मो शहनवाज आलम ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता के साथ संगठन को लेकर बैठक की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक इज़हारुल हुसैन भी मौजूद थे. बैठक के बाद प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मो शहनवाज आलम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक की जा रही है. कही खामी है तो उसे कैसे दूर करे और चुनाव में क्या रणनीति रहेगी रहेगी और क्या मुद्दे रहेंगे, इस पर भी चर्चा की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी समाज के लोगो के साथ बैठक की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि हम बिहार में बेहतर तरीके से चुनाव लड़ सके. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों ने हमने महागठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था. निश्चित रूप से उतनी सीटों पर तो चुनाव लड़ेंगे ही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व समय आने पर सीटों का फैसला लेगा. वहीं विधायक इजहारुल हुसैन ने कहा कि जिला ने संगठन काफी मजबूत है और इसे और अधिक धारदार बनाया जा रहा है. जिला में सभी सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी. इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटु, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहा, जिला उपाध्यक्ष तौसिफ अंजर, युवा जिलाध्यक्ष आजाद साहील, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संभु यादव, सोमेन्द्र बहादुर, इला देवी, हाफिज मुबस्सिर, हबिबुररहमान, तनवीर आलम, अतुल कुमार कांग्रेस नेता, संतोष चौधरी सोसल मीडिया, सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >